{"_id":"5ffc6b4a8ebc3e32a5730228","slug":"high-tenshion-electric-wire-fell-on-couple-working-in-field-death-kaushambi-news-ald296413288","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में काम कर रहे दंपती पर गिरा बिजली का तार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में काम कर रहे दंपती पर गिरा बिजली का तार, मौत
विज्ञापन
high tenshion electric wire fell on couple working in field, death
- फोटो : KAUSHAMBI
कोतवाली के पुरखास गांव में सोमवार सुबह खेत में काम कर रहे बुजुर्ग दंपती के ऊपर हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिर गया। हादसे में दंपती गंभीर रूप से झुलस गए। घटना देख खेत में काम कर रहे अन्य किसानों की सूचना पर परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
प्रयागराज में दंपती ने दम तोड़ दिया।
पुरखास गांव के बच्चीलाल रैदास (58) पुत्र गरीबदास किसानी करते थे। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह अपनी पत्नी मझिलकी (56) के साथ गांव स्थित आरा मशीन के पीछे मटर के खेत में काम कर रहे थे।
इस दौरान खेत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन टूटकर खेत में गिर गई। तार में फैले करंट की चपेट में आकर मझिलकी झुलस गई। पत्नी को बचाने के चक्कर में बच्चीलाल भी करंट की चपेट में आ गए। उधर हादसा देख खेतों में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने सूखे बांस की सहायता से तार को अलग किया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर पहुंचे परिवार के लोग दंपती को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत नाजुक देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। प्रयागराज में समय दंपती ने दम तोड़ दिया। दंपती के मौत के बाद कोहराम मच गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई बार बिजली के जर्जर तार टूटकर गिर चुके हैं। इस वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। जानकारी के बाद भी बिजली विभाग जर्जर तारों को नहीं बदलवा रहा है।