फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   High speed auto collided with dumper, old man died, 6 injured including couple

Kaushambi News: डंपर से भिड़ा तेज रफ्तार ऑटो, वृद्ध की मौत, दंपती समेत 6 जख्मी

Wed, 02 Apr 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 02 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
High speed auto collided with dumper, old man died, 6 injured including couple
टिकरा गांव के पास मंगलवार शाम सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर डंपर से टकरा गया। हादसे में ऑटो सवार वृद्ध की मौत हाे गई। जबकि, दंपती समेत छह लोग जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बांदा के बबेरू थानांतर्गत अंदौली गांव निवासी शिवदयाल (65), रज्जू (70) और उसका बेटा नीरज (24) व नीरज की पत्नी आरती (22) मंगलवार को इलाज कराने प्रयागराज के नैनी स्थित कुष्ठ रोग हॉस्पिटल गए थे। घर लौटते समय मंझनपुर तक बस से आए, इसके बाद कस्बा निवासी अतीक अंसारी (25) के ऑटो पर सवार होकर महेवाघाट जा रहे थे। ऑटो पर दो अन्य सवारियां भी थीं।
विज्ञापन

यात्रियों के मुताबिक चालक ऑटो तेज रफ्तार से चला रहा था। रास्ते में उन लोगों ने कई बार रफ्तार कम करने के लिए टोका भी, लेकिन वह नहीं माना। नतीजतन तेज रफ्तार ऑटो टिकरा गांव के समीप आगे जा रहे डंपर में पीछे से घुस गया। हादसे के बाद मची चीख-पुकार सुन जुटे लोगों ने फौरन सभी को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज मंझनपुर भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने शिवदयाल को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके की औपचारिकताओं को पूरा कर शिव दयाल के परिजनों को खबर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed