{"_id":"65c7f849d6d54fefc20af604","slug":"high-level-investigation-started-into-the-blast-at-the-house-of-former-mlas-brother-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-108332-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पूर्व विधायक के भाई के घर हुए धमाके की उच्च स्तरीय जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पूर्व विधायक के भाई के घर हुए धमाके की उच्च स्तरीय जांच शुरू
Sun, 11 Feb 2024 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
सिराथू के कानून गो का पुरवा गांव में दो पूर्व हुए विस्फोट में घटना स्थल पर जांच करती फॉरेंसिक ट
पूर्व विधायक शीतला पटेल के भाई के घर हुए धमाके की उच्च स्तरीय जांच शुरू हो गई है। शनिवार की दोपहर प्रयागराज के एक्सप्लोसिव एक्सपर्ट की 6 सदस्यीय टीम ने क्षतिग्रस्त मकान के अलग-अलग हिस्सों से नमूने एकत्र किए। ये नमूने आगरा की लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। रिपोर्ट के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सिराथू के पूर्व विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल सिराथू कस्बे के वार्ड नंबर 11 में रहते हैं। सामने उनके भाई मुन्ना पटेल का भी आवास है। बृहस्पतिवार की शाम घर के अगले हिस्से में अचानक तेज धमाके के साथ आग लग गई थी। इससे छत व दीवार ढहने के साथ ही अगल-बगल की दीवारों में दरार आ गई थी।
धमका कैसे हुआ, इसे लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी थी। परिजन भी धमाके के बारे में साफतौर पर कुछ नहीं बता रहे हैं। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने उच्च स्तरीय जांच की संस्तुति की थी।
विज्ञापन
एडीजी तकनीकी सेवाओं लखनऊ के निर्देश पर शनिवार को प्रयागराज के एक्सप्लोसिव एक्सपर्ट की 6 सदस्यीय टीम सिराथू आई। टीम सदस्यों ने पूर्व विधायक के भाई के क्षतिग्रस्त मकान के अलग-अलग हिस्सों से नमूने एकत्र किए। यहां करीब दो घंटे तक टीम जांच करती रही।
टीम में शामिल जांच अधिकारी अकबर ने बताया कि एकत्र किए गए नमूने आगरा की लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। जिसकी रिपोर्ट एडीजी तकनीकी सेवाओं को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा, सैनी कोतवाल जयचंद्र शर्मा भी फॉरेंसिक टीम के साथ मौजूद रहे।
छत पर धमाका, दहशत में परिवार
पिपरी कोतवाली के लोधौर गांव में शुक्रवार की रात एक घर की छत पर तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। देर रात धमाके की आवाज सुन लोगों में दहशत फैल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयाना किया। परिजन बम धमाका बता रहे हैं तो पुलिस पटाखा फोड़ने का दावा कर रही है।
लोधौर निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि वह प्रयागराज में रह कर काम करते हैं। गांव के घर पर उनके माता-पिता और दो बहनें रहती हैं। बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे परिजन घर के आंगन में खाना खा रहे थे। इसी बीच उनके घर की छत पर तेज धमाका हुआ। धमाका सुनकर सभी लोग सहम गए।
सूचना के बाद पहुंची डायल 112 पुलिस ने मौका-मुआयना किया। छत पर कागज के टुकड़े, कांच और गिट्टियां बिखरी थीं। परिजन देसी बम फेंके जाने की आशंका से दहशत में हैं। वहीं, लोधौर चौकी के पुलिसकर्मियों ने भी मौके पर पहुंच छत का निरीक्षण किया। इस संबंध में इंस्पेक्टर दिनेश सिंह परिहार का कहना है कि किसी अराजकतत्व ने छत पर पटाखा जला कर फेंका होगा। फिलहाल छानबीन जारी है।