फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Her children will remain with Devaki and not Yashoda.

Kaushambi News: यशोदा नहीं देवकी के संग ही रहेंगे उसके बच्चे

Thu, 15 Feb 2024 04:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 15 Feb 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Her children will remain with Devaki and not Yashoda.
सौतेली मां से लेकर बच्चों को मां से मिलाती महिला थानाध्यक्ष। स्रोत:पुलिस
वर्ष भर से अपने बच्चों को देखने के लिए तरस रही देवकी को आखिरकार इंसाफ मिल गया। आईजीआरएस पर शिकायत के बाद सक्रिय हुई महिला थाना पुलिस ने यशोदा से बच्चों को लेकर उसे देवकी को सौंप दिया।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा कोतवाली के गोराजू गांव की सुंदरी देवी की शादी वर्ष 2017 में बरौली गांव के गुड्डू के साथ हुई थी। शादी के बाद दंपती के एक बेटा आशीष (4) व बेटी अंशिका (2) हुई। इसके बाद से पति-पत्नी के बीच अनबन रहने लगी। वर्ष 2023 में गुड्डू ने सुंदरी से दोनों बच्चों को छीनकर उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

गुड्डू ने शोभा से दूसरी शादी भी कर ली। सुंदरी देवी ने भरण-पोषण का वाद दायर करते हुए अपने बच्चों को दिलाने की भी मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर बीते दिनों उसने आईजीआरएस के जरिये पुलिस के वरिष्ठ अफसरों से बच्चों को दिलाए जाने की गुहार लगाई। इस बीच गुड्डू बच्चों को दूसरी पत्नी शोभा के पास छोड़कर मुंबई चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी नीलम राघव ने शिकायत को संज्ञान में लेकर बुधवार को दोनों बच्चों को शोभा से लेकर उनकी असली मां सुंदरी को सौंप दिया। थाना प्रभारी का कहना है गुड्डू को फोन करके बुलाया गया है। उसके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed