फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Health, security and military interests discussed in the meeting of ex-servicemen

Kaushambi News: पूर्व सैनिकों की बैठक में स्वास्थ्य, सुरक्षा और सैन्य हितों पर चर्चा

Mon, 18 May 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 18 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Health, security and military interests discussed in the meeting of ex-servicemen
भरवारी स्थित निजी गेस्ट हाउस पूर्व सैनिक कल्याण समिति  की‌ मासिक बैठक की ग्रुप फोटो। स्रोत: स्व
पूर्व सैनिक कल्याण समिति की मासिक बैठक में रविवार को स्वास्थ्य, सुरक्षा और सैन्य हितों पर चर्चा की गई। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष ने कहाकि हम सभी देश के रिजर्व सैनिक हैं। जब देश को जरूरत होगी, हम सब हमेशा तैयार हैं।
विज्ञापन

नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में पूर्व सैनिकों की उपस्थिति सराहनीय रही। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दशरथ लाल करवरिया ने की। उन्होंने कहा कि सभी पूर्व सैनिकों को सबसे पहले अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि वर्तमान परिस्थितियां बेहद संवेदनशील हैं। इसलिए हर पूर्व सैनिक को देश सेवा के लिए हमेशा तैयार और संकल्पित रहना चाहिए।
विज्ञापन

संस्थापक शारदा प्रसाद वर्मा ने ईसीएचएस और पेंशन से जुड़े सैनिक कल्याण विषयों पर जानकारी दी। बैठक में जिला सचिव इशरार अहमद, उपजिला सचिव अर्जुन त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष रामचरन पाल, वरिष्ठ पूर्व सैनिक सूबेदार जयनारायण मिश्रा, राजमन पाल, अनिल तिवारी आदि ने विचार व्यक्त किए। अंत में भारत माता के जयकारे और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ बैठक का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed