फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Health department officers-employees will not take duty

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की नहीं लगेगी ड्यूटी

Thu, 20 Jan 2022 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Health department officers-employees will not take duty
election
विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सरकारी कर्मचारियों एवं अधिकारियों की ड्यूटी तय की जा रही हैं। इसके बीच शासन ने कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिससे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी काफी बढ़ गई है। ऐसे में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग के सरकारी वाहनों को चुनावी कार्यों से मुक्त रखा जाए। जिले में कुल 738 मतदान केंद्र व 1323 मतदेय स्थल हैं।
विज्ञापन

इनके पांच गुना यानी करीब सात हजार सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जानी है। 20 प्रतिशत कर्मचारी रिजर्व में रखे जाएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम जयचंद्र पांडेय ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारियों की ड्यूटी चुनाव में नहीं लगेगी। उनका इस्तेमाल चुनाव के दौरान मात्र कोविड संबंधी कामों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed