{"_id":"6920c0cfe2848f99bf07902c","slug":"health-department-alert-regarding-prevention-from-cold-wave-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-132656-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: शीत लहर से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: शीत लहर से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Sat, 22 Nov 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
डॉ. संजय कुमार, सीएमओ
सर्द हवाओं ने दस्तक दे दी है और इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. संजय कुमार ने शीत लहर की आशंका को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है, ताकि लोग समय रहते सावधान रह सकें।
सीएमओ ने लोगों से अपील की कि वे गर्म कपड़े पहनें, सिर व कान ढकें, कई परतों वाले कपड़े उपयोग में लाएं और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। उन्होंने यह भी कहा कि खुली आग का इस्तेमाल सावधानी से किया जाए तथा सर्दी लगने पर जल्द से जल्द नजदीकी स्वास्थ्य सुविधा केंद्र से संपर्क करें। आपात स्थिति में 108 और 102 एंबुलेंस सेवा को तुरंत कॉल किया जा सकता है।
किसे अधिक खतरा
- बुजुर्ग और छोटे बच्चे।
- गर्भवती महिलाएं।
- हृदय, फेफड़ों और मधुमेह के मरीज।
- गरीब, बेघर और खुले में काम करने वाले लोग।
- शराब या नशीले पदार्थ लेने वाले व्यक्ति।
क्या करें- प्राथमिक उपचार
- व्यक्ति को गर्म जगह पर ले जाएं।
- गीले कपड़े तुरंत बदलें।
- सूखी परतों से शरीर ढकें।
- गर्म पेय पदार्थ दें।
- बेहोश व्यक्ति को कुछ न पिलाएं।
- तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या 108/102 एंबुलेंस सेवा बुलाएं।