फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Health checkup of Jawahar Navodaya students

जवाहर नवोदय के विद्यार्थियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

Tue, 04 Jan 2022 07:00 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
Health checkup of Jawahar Navodaya students
जवाहर नवोदय के विद्यार्थियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
विज्ञापन

मंझनपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय टेवां में मंगलवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के सेहत की जांच की गई। इस दौरान बीमार विद्यार्थियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर के चिकित्सकों के दल ने दवा दी। साथ ही किशोर छात्र-छात्राओं को कोविड टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार पटेल के निर्देश पर पहुंची चिकित्सा टीम ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। एक छात्र के दांत में कीड़े लगे मिले। चिकित्सकों की टीम ने उसका उपचार किया। इसके अलावा बीमार मिले चार अन्य छात्रों का इलाज किया गया। कुल 130 बच्चों का विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। टीम लीडर डॉ. अरुण केसरवानी ने कहा कि जो विद्यार्थी 15 से 18 साल की उम्र के हैं। वे कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करा लें। टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। कोविड की तीसरी लहर से निपटने के लिए टीका बहुत ही कारगर साबित होगा। इस दौरान डॉ. हलीमा खातून, डॉ. संदीप कुमार, स्टाफ नर्स रूपा, नीरज जायसवाल, सुनील कुमार के अलावा फिजियोथेरेपिस्ट साधना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed