फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Health check up of three hundred people in camp

शिविर में तीन सौ लोगों के सेहत की हुई जांच

Sun, 21 Jul 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Health check up of three hundred people in camp
Health check up of three hundred people in camp - फोटो : KAUSHAMBI
शिविर में तीन सौ लोगों के सेहत की हुई जांच
विज्ञापन

पीएचसी भरवारी में लगा स्वास्थ्य कैंप, परिसर में किया गया पौधरोपण
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरवारी में शनिवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में करीब तीन सौ लोगों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं। इस मौके पर केंद्र में पौधरोपण भी किया गया।

भरवारी के मेहता अस्पताल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने शुभारंभ किया। विधायक चायल ने सबसे पहले पर्चा बनवा कर सेहत की जांच कराई। इसके बाद नगर समेत आसपास के गांवों से आए लोगों ने जांच व इलाज कराया। शिविर में 11 डॉक्टरों की टीम ने नगर वासियों का इलाज किया। शिविर के पहले दिन लगभग 300 मरीजों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण हुआ है। चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य कैंप हर माह लगेगा। जल्द ही मेहता अस्पताल के अंदर चल रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को जिले का नंबर वन स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा। शिविर में सीएमएस डॉ. दीपक सेठ, मूरतगंज सीएससी प्रभारी डॉ सुनील सिंह, सूरज यादव,शंकर लाल केसरवानी, अशोक कुमार, सुधीर कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed