फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Health camps in Awnana

अवाना में लगा स्वास्थ कैंप

Tue, 26 Mar 2019 12:30 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Tue, 26 Mar 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Health camps in Awnana
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
करारी। अवाना आलमपुर गांव में चार मौतों के बाद प्रशासन चौकन्ना हो गया है। सोमवार को डीएम-एसपी फिर गांव पहुंचे। वहां ग्रामीणों की सेहत जांचने के लिए कैंप लगाया गया। सफाई के साथ फागिंग भी कराई गई। फिलहाल कोई गंभीर बीमारी से पीड़ित नहीं मिला।
विज्ञापन


कौशाम्बी के अवाना आलमपुर गांव में शुक्रवार सुबह से लेकर रात तक चार लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद रविवार को भी एक की जान चली गई। इन मौतों के पीछे जहरीली शराब पीने की चर्चा होती रही। हालांकि परिजनों के साथ पुलिस ने भी इस बात को खारिज कर दिया था। घटना को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। सोमवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और एसपी प्रदीप गुप्ता गांव पहुंचे। अफसरों ने पीड़ित परिजनों के साथ ग्रामीणों से भी अलग-अलग पूछताछ की। डीएम के निर्देश पर सीएमओ डॉ.पीएन चतुर्वेदी ने कनैली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. आशीष गुप्ता की अगुवाई में चिकित्सकों की टीम गांव भेजी। टीम प्रभारी ने बताया कि करीब 236 लोगों की सेहत जांची गई। सभी मरीज सर्दी, जुकाम, मौसमी बुखार आदि से पीड़ित थे। कोई गंभीर रोग से पीड़ित नहीं मिला। कैंप मंगलवार और बुधवार को भी लगेगा। वहीं सफाई व्यवस्था खराब होने को लेकर डीएम ने डीपीआरओ को भी फटकार लगाई। इसके बाद डीपीआरओ ने 25 सफाई कर्मचारियों का दल गांव भेजकर सफाई अभियान चलवाया। फागिंग के साथ नालियों में मच्छर मारने की दवा भी डलवाई गई। चिकित्सकों की टीम में डॉ. नागेंद्र, डॉ. कंचन सिंह, डॉ.सुधाकर, डॉ.अरविंद कनौजिया व पैरामेडिकल स्टॉफ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed