फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Headmaster suspended for being found drunk, seven teachers of the school summoned for explanation

Kaushambi News: नशे में मिले प्रधानाध्यापक निलंबित, विद्यालय के सात शिक्षकों से जवाब-तलब

Sat, 03 May 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 03 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Headmaster suspended for being found drunk, seven teachers of the school summoned for explanation
बीएसए ने शुक्रवार को कौशाम्बी ब्लॉक के दो विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र व कस्तूरबा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। कंपोजिट विद्यालय ऐगवा उपहार में तैनात प्रधानाध्यापक नशे की हालत में मिले। बीएसए ने इनको निलंबित कर दिया। साथ ही स्कूल के सात शिक्षकों को नोटिस देकर जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय ऐगवा का बीएसए ने निरीक्षण किया। यहां तैनात सभी सात शिक्षक मौजूद मिले। विद्यालय में पंजीकृत 117 बच्चे के सापेक्ष 38 मौजूद मिले। यहां का शैक्षिक स्तर भी न्यून मिला। बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने इस संबंध में प्रधानाध्यापक सुरजीत सिंह से जानकारी मांगी तो वह नशे में झूमते हुए कुछ बताने में सक्षम नहीं मिले। इनको कक्षा में संचालित किताबों की भी जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

इस पर बीएसए ने उन्हें निलंबित कर दिया। साथ ही सात अन्य शिक्षकों को नोटिस देकर जवाब-तलब किया है। बीएसए ने बताया कि यहां पर गंदगी का अंबार लगा मिला। मेज-कुर्सी ही नहीं, पानी की पाइप लाइन भी टूटी मिली। रंगाई-पोताई पिछले कई वर्षों से नहीं हुई थी। टीएलएम का अभाव दिखा। शिक्षकों ने डायरी नहीं बनाई थी। एमडीएम की गुणवत्ता खराब मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में लगे पंखे पिछले साल से ही खराब हैं। उसे सही नहीं कराया गया। यहां संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में भी बच्चों की संख्या कम मिली। इस पर बीएसए ने गांव में भ्रमण कर छात्र संख्या बढ़ाए जाने का निर्देश दिया।

कंपोजिट विद्यालय छेकवा उपरहाल के निरीक्षण में बीएसए को सब कुछ ठीक मिला। वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय म्योहर कौशाम्बी में की वार्डन शीला देवी अवकाश पर थीं। शिक्षिका बबीता त्रिपाठी अनुपस्थित मिलीं। पंजीकृत 100 छात्राओं के सापेक्ष 65 छात्राएं उपस्थित मिलीं। बीएसए ने छात्रसंख्या बढ़ाए जाने का निर्देश दिया। साथ ही अनुपस्थित मिलीं शिक्षका से जवाब तलब किया।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed