{"_id":"5f1c85768ebc3e63e3292ae2","slug":"headmaster-of-rohi-school-suspended-in-indiscipline-kaushambi-news-ald281967822","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुशासनहीनता में रोही स्कूल के हेडमास्टर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुशासनहीनता में रोही स्कूल के हेडमास्टर निलंबित
विज्ञापन

एबीएसए की जांच रिपोर्ट के बाद बीएसए ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। मूरतगंज विकास खंड के प्राथमिक स्कूल रोही में नियुक्त प्रधानाध्यापक नितिन कुमार यादव को बीएसए ने सस्पेंड कर दिया। प्रधानाध्यापक वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर भी विभागीय काम में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। इससे पहले उनकी वेतन वृद्धि रोकी जा चुकी है।
खंड शिक्षाधिकारी मूरतगज रमेश पटेल ने पिछले दिनों रोही स्कूल का निरीक्षण किया था। इस दौरान प्रधानाध्यापक नितिन यादव गैरहाजिर थे। इस पर उनका वेतन भी काटा गया था। इसके बाद भी शिक्षक ने आदत में सुधार नहीं किया। एक सहायक अध्यापक भी गैर हाजिर थे। जिसे प्रधानाध्यापक ने शिक्षक को उपस्थित दिखा दिया। इसी अनुशासनहीनता में प्रधानाध्यापक की वेतन वृद्धि रोकी गई थी। एबीएसए ने अपनी जांच रिपोर्ट में बताया कि कोविड.19 को लेकर शिक्षकों को गांव में लोगों से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराने व अन्य काम करने को कहा गया था। पर शिक्षक ने इन सारे विभागीय कामों में दिलचस्पी नहीं दिखाई। एबीएसए की जांच रिपोर्ट के बाद गुरुवार को बीएसए राजकुमार पंडित ने हेडमास्टर को निलंबित कर दिया।