{"_id":"6a269b3d3fe063930a04c8b1","slug":"headless-body-of-a-youth-found-in-baradoli-forest-bike-found-parked-nearby-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : जंगल में मिली युवक की सिर कटी लाश, हत्या कर शव फेंके जाने का शक, पास में खड़ी मिली बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : जंगल में मिली युवक की सिर कटी लाश, हत्या कर शव फेंके जाने का शक, पास में खड़ी मिली बाइक
Mon, 08 Jun 2026 04:06 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 08 Jun 2026 04:06 PM IST
सार
चरवा क्षेत्र के बाराडोली गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने सड़क से कुछ दूरी पर जंगल में एक संदिग्ध मोटर साइकिल पड़ी देखी और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
जंगल में युवक का शव मिलने के बाद छानबीन करने पहुंचे एसपी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
चरवा क्षेत्र के बाराडोली गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने सड़क से कुछ दूरी पर जंगल में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पड़ी देखी और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना चरवा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बाइक की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में कॉम्बिंग अभियान चलाया, जिसमें एक युवक का शव बरामद हुआ। शव की शिनाख्त ग्राम पंसौर निवासी राजू पुत्र देवीदीन, उम्र लगभग 30 वर्ष के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि शव का सिर कटा हुआ मिला, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
सूचना पर फील्ड यूनिट टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को मामले की गहन जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है ताकि घटना का जल्द खुलासा किया जा सके।
विज्ञापन