फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Head of Kada angry over objectionable remarks of teacher

शिक्षक की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बिफरे कड़ा के प्रधान

Sat, 25 Jul 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Head of Kada angry over objectionable remarks of teacher
Head of Kada angry over objectionable remarks of teacher - फोटो : KAUSHAMBI
शिक्षक की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बिफरे कड़ा के प्रधान
विज्ञापन

प्रधानों ने कोतवाली पहुंचकर एसएसआई को दी तहरीर, कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले शिक्षक के खिलाफ अब प्रधानों ने भी मोर्चा खोल दिया है। दरअसल वायरल ऑडियो में शिक्षक ने प्रधानों को भी अपशब्द कहा था। नाराज प्रधानों ने शुक्रवार को कड़ा कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। चेताया कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।

कड़ा ब्लॉक के सौरई बुजुर्ग प्राइमरी स्कूल में तैनात एक शिक्षक और कथित समाजसेवी अजय साहू को गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें वह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कुुछ भाजपा नेताओं व प्रधानों के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए सुनाई दे रहे हैं। मामले में एक भाजपा नेता की तहरीर पर गुरुवार को ही कड़ा पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। इसी के साथ बीएसए ने शिक्षक को निलंबित कर दिया था। अब शुक्रवार को कड़ा विकास खंड क्षेत्र के प्रधान बिफर पड़े। ब्लॉक क्षेत्र के प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि रावेंद्र सिंह उर्फ बब्बू की अगुवाई में शुक्रवार को कई प्रधानों ने कड़ा कोतवाली में आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। इस मौके पर अनिल शर्मा, रमेश कुमार, शारदा प्रसाद, हरिश्चन्द्र, वहीद अहमद, रामनरेश पटेल दिलीप तिवारी, रामू सिंह, सोनी देवी आदि मौजूद रहे। मामले में कड़ा कोतवाल राकेश तिवारी का कहना है कि इस प्रकरण में प्राथमिकी पहले से ही दर्ज है। विवेचना के दौरान प्रकाश में जो भी आएगा, उसे बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed