फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Head of gang of thieves caught

चोरों के गिरोह का मुखिया पकड़ा गया

Sat, 28 Sep 2019 01:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Head of gang of thieves caught
Head of gang of thieves caught - फोटो : KAUSHAMBI
पुलिस के हत्थे चढ़ा चोरों के गिरोह का सरगना
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा पुलिस ने गुरुवार शाम बाजार से की गिरफ्तारी, दस फरार
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा पुलिस ने गुरुवार शाम चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के दस फरार सदस्यों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी का माल व एक तमंचा भी बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

पश्चिमशरीरा इलाके के नागचौरी का पूरा गांव का महेश मिश्रा किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। करीब तीन महीने पहले सेंध काटकर भीतर घुसे चोर उसके यहां से लगभग 1.67 लाख रुपये नकदी समेत तकरीबन चार लाख का सामान उठा ले गए थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। इसी बीच गुरुवार शाम चोरों के गिरोह का सरगना मुकेश कुमार पुत्र दुखई निवासी बैशकांटी थाना करारी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पश्चिमशरीरा एसओ योगेश तिवारी ने बताया कि आरोपी मुकेश के पास से नागचौरी का पूरा में हुई चोरी के पांच हजार रुपये नकद तथा हजारों का गहना और एक तमंचा बरामद हुआ है। उसने कई और चोरी की घटनाओं में अपने व गिरोह के शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब गिरोह के फरार 10 अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक अधिकतर बदमाश बैशकांटी गांव के ही रहने वाले हैं। सरगना मुकेश को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed