{"_id":"64e9f96e078a7f4a3f042fe4","slug":"head-constable-killed-in-truck-collision-accident-happened-while-going-home-from-duty-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशांबी : ट्रक की टक्कर से हेड कांस्टेबल की मौत, ड्यूटी से घर जाते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशांबी : ट्रक की टक्कर से हेड कांस्टेबल की मौत, ड्यूटी से घर जाते समय हुआ हादसा
Sat, 26 Aug 2023 06:39 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 26 Aug 2023 06:39 PM IST
सार
रायबरेली के सलोन थाना क्षेत्र के पूरे रानी किठांवा गांव निवासी बलवीर सिंह यादव पुत्र जगदीश प्रसाद यादव 2011 में पुलिस में भर्ती हुए थे। पिछले 10 वर्षों से वह सिराथू क्षेत्र में तैनात थे। इन दिनों वह पइंसा थाना अंतर्गत 112 पर हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
बलवीर सिंह यादव। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कड़ा सैनी कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय बस अड्डे के पास हाईवे पर ट्रक की टक्कर से घायल एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में भी कोहराम मच गया।
विज्ञापन
रायबरेली के सलोन थाना क्षेत्र के पूरे रानी किठांवा गांव निवासी बलवीर सिंह यादव पुत्र जगदीश प्रसाद यादव 2011 में पुलिस में भर्ती हुए थे। पिछले 10 वर्षों से वह सिराथू क्षेत्र में तैनात थे। इन दिनों वह पइंसा थाना अंतर्गत 112 पर हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। शनिवार की शाम वह ड्यूटी कर सैनी स्थित अपने आवास जा रहे थे। तभी सैनी बस स्टॉप के समीप नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
बाइक में टक्कर लगने से बलवीर सिंह छिटक कर ट्रक की पहिया के नीचे आ गए, जिससे कुचलकर वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची सैनी पुलिस ने आनन फानन घायल बलबीर सिंह को नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए प्रयागराज के एसआरएन के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना होने पर परिजनों में कोहराम मच गया तो वहीं पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन