{"_id":"67f2d87f7e6696ffea0edde1","slug":"he-went-to-in-laws-house-and-beat-his-wife-and-mother-in-law-and-father-in-law-for-dowry-kaushambi-news-c-3-1-ald1057-596090-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दहेज के लिए ससुराल जाकर पत्नी व सास-ससुर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दहेज के लिए ससुराल जाकर पत्नी व सास-ससुर को पीटा
Mon, 07 Apr 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के हौसी मजरा काजू गांव में रविवार दोपहर दहेज के लिए युवक ने ससुराल पहुंचकर पत्नी व सास-ससुर की पिटाई कर दी। पीड़ित पत्नी ने थाने जाकर ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है।
मोनिका देवी ने बताया कि सरायअकिल के चंदूपुर अमारायन निवासी अमरेंद्र कुमार ने दो साल पहले प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर मजबूरी में कोर्ट मैरिज करा ली।
शादी के पांच महीने के बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए बुलेट व सोने की जंजीर की मांग करने लगा। असमर्थता जाहिर करने पर ससुरालियों ने उसे मायके भेज दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि पति और देवर रविवार दोपहर मायके आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तमंचे की बट से मोनिका की पिटाई की। बीचबचाव करने पर सास-ससुर को भी पीट दिया।
पीड़ित ने थाने जाकर पति समेत देवर, सास, जेठ, जेठानी के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर शिवचरन राम ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।