फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   havey rain

बारिश देख कहीं खिले चेहरे तो कहीं छाई उदासी

Sun, 25 Sep 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 25 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
havey rain
other
 शुक्रवार की रात तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश ने खरीफ की खेती को भारी नुकसान पहुंचाया। खेतों में बोई गई तिल, उड़द, मूंग, अरहर की फसलों को सड़ने का खतरा उत्पन्न हो गया तो दूसरी ओर ज्वार और बाजरा की अगेती फसलें तेज हवाओं के चलते जमींदोज हो गई हैं। फसलों के भारी नुकसान को देख किसानों के माथे पर सिकुड़न दिखाई देने लगी है।
विज्ञापन


   दोआबा में शुक्रवार को दिनभर कड़ी धूप रही। शाम को अचानक मौसम में तब्दीली आ गई। रात लगभग आठ बजे आसमान में छाए काले बादलों से गरज के साथ बारिश होने लगी। लगभग डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश होने से खेतों में लबालब पानी भर गया। इससे पकने को तैयार तिल, उड़द, मूंग की फसलों के सड़ने का खतरा उत्पन्न हो गया है। इसके अलावा अरहर की फसलें भी फूलने फलने से पहले जलजमाव से पीली पड़कर नष्ट हो सकती हैं।
विज्ञापन


सुबह जब किसानों की नींद टूटी तो वह अपने-अपने खेतों की ओर फावड़ा लेकर पहुंचे। किसानों ने दलहनी और तिलहनी फसलों के खेतों में भरे पानी को काटकर नालियों के सहारे निकालने की कोशिश की पर रात भर पानी भरे रहने की वजह से फसलों में सड़न दौड़ने की आशंका तेज हो गई है। इसके अलावा बाजरा और ज्वार की अगेती फसलें बारिश के साथ चली तेज हवाओं के चलते लुढ़ककर जमीन छू रही हैं। इससे बालियों में पैदावार के घटने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी से नष्ट हुई सब्जियों की खेती
मंझनपुर (ब्यूरो)। शुक्रवार की शाम जिले भर में हुई तेज बारिश ने दलहनी-तिलहनी फसलों के साथ-साथ सब्जियों की खेती को भी भारी नुकसान पहुंचाने का काम किया है। खेतों में बोई गई नेनुआ, तोरई, पालक आदि सब्जियों की फसलें जलभराव के चलते सड़ने लगी हैं। इससे किसानों को फसल नुकसान का सामना तो करना ही पड़ रहा है सब्जियों के दाम में भी होने वाली बढ़ोत्तरी से प्रत्येक व्यक्ति को अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान का सामना करना पड़ेगा।


धान और गन्ने की फसलों को हुआ फायदा
मंझनपुर (ब्यूरो)। शुक्रवार की शाम हुई बारिश ने खरीफ की खेती में दो फसलों को फायदा पहुंचाया है। इनमें धान और गन्ने की फसलें शामिल हैं। किसानों की माने तो बारिश का पानी पाने से बाली ले रही धान की फसलों में मजबूत दाने आएंगे वहीं गन्ने की फसलों में कीड़े आदि नहीं लगेंगे और गन्ना तेजी से बढ़ेगा। खरसेन के पूरा निवासी किसान जयराम सिंह का कहना है कि बारिश से धान की पिछेती फसलों को भारी फायदा है। इन फसलों में अब जल्द ही दाने आएंगे और रोग लगने की संभावना भी कम रहेगी।

खेतों में जल जमाव होने से दलहनी तिलहनी की कुछ फसलों को नुुकसान हो सकता है। वहीं धान व गन्ने की फसलों को बारिश से अच्छा फायदा होगा।
एस.एस. चौहान, डीडी कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed