फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   haushla poshan

हौसला पोषण मिशन से सुधरेगी कुपोषितों की सेहत

Sat, 09 Jul 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 09 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
 दोआबा में गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों की सेहत का पूरा खयाल रखा जाएगा। गांवों में इनकी सेहत सुधारे जाने के लिए ग्राम प्रधान भोजन बनवाएंगे। पौष्टिक आहार परोसे जाने का काम आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और ग्राम प्रधान संयुक्त रूप से करेंगे। योजना को क्रियान्वित करने के लिए प्रमुख सचिव बाल विकास डिंपल वर्मा ने डीएम के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की।
विज्ञापन


दोआबा से कुपोषण भगाने के लिए जल्द ही शासन द्वारा हौसला पोषण मिशन योजना को लागू किया जाना है। इसके लिए प्रमुख सचिव ने पत्र भेजकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और ग्राम प्रधानों का संयुक्त खाता खुलवाने का निर्देश पिछले दिनों डीपीओ को दिया था। प्रमुख सचिव का फरमान जारी होने के बाद डीपीओ ने जिले की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का संयुक्त खाता ग्राम प्रधानों के साथ खुलवाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद डीएम अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि जिले की गर्भवती महिलाओं और अति कुपोषित बच्चों को ग्राम सभाओं में पौष्टिक आहार प्रतिदिन दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें स्वस्थ रहने के उपाय भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बताए जाएंगे। खान-पान में उनके शरीर में आयरन और प्रोटीन की मात्रा कैसे पूरी रहे इस बावत विशेष जोर दिया जाएगा। योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री द्वारा श्रावस्ती के एक गांव में की जाएगी। जबकि जिले में डीएम अखंड प्रताप सिंह के अलावा संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने गोद लिए गांवों में एक साथ करेंगे। योजना की शुरुआत किए जाने और इसकी विशेष बातों को लेकर प्रमुख सचिव बाल विकास डिम्पल वर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान डीएम से तैयारी का हाल जाना। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ओपी आर्य, डीपीओ राकेश मिश्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 जुलाई से गांव-गांव शुरू होगी योजना
 हौसला पोषण मिशन योजना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में से एक है। योजना की शुरुआत एक साथ जिले भर में 15 जुलाई से की जाएगी। इसके तहत अति कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सेहत का पूरा ख्याल आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा रखा जाएगा। जबकि महिलाओं और बच्चों के भोजन की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान पर होगी। पौष्टिक भोजन बनवाने में आने वाले खर्च को प्रधान और आंगनबाड़ी कार्यकत्री के संयुक्त खाते में विभाग द्वारा भेजा जाएगा।

प्रतिदिन उतने बच्चों और महिलाओं के लिए पौष्टिक आहार तैयार कराया जाएगा जितने की सूची आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा प्रधान को मुहैया कराई जाएगी। कुछ भी हो हौसला पोषण मिशन योजना लागू होने के बाद निश्चित तौर पर गर्भवती महिलाओं और अति कुपोषित बच्चों की सेहत में सुधार होगा।


हौसला पोषण मिशन मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण योजना है। इसके जरिए प्रदेश से कुपोषण दूर भगाया जाएगा। जिले में योजना को पूरे जोश से अंजाम तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। 15 जुलाई से इसकी शुरुआत जिले भर में कराई जाएगी।
अखंड प्रताप सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed