{"_id":"67c606ab4e3c5d217409e847","slug":"harsh-and-riturajs-half-century-meerut-reached-semi-finals-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-122634-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: हर्ष व ऋतुराज का अर्धशतक, सेमीफाइनल में पहुंचा मेरठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: हर्ष व ऋतुराज का अर्धशतक, सेमीफाइनल में पहुंचा मेरठ
विज्ञापन
करारी स्थित कॉलेज में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता खिलाड़ी हर्ष त्यागी को मैन ऑफ द मै
मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने रिजवी कप के लिए आयोजित 15वीं आबिश एवं शाकिब रिजवी स्मारक ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे क्वार्टर फाइनल में गाजियाबाद को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
मंगलवार को उसकी भिड़ंत मेजबान कौशाम्बी से होगी। वहीं, मेरठ की जीते के हीरो हर्ष त्यागी (89 रन, 77 गेंद, नौ चौके व पांच छक्के) व ऋतुराज शर्मा (75 रन, 53 गेंद, चार चौके व छह छक्के) के अर्धशतक की बदौलत टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
सोमवार को रिजवी कॉलेज मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने 39.2 ओवर में 196 रन (कार्तिक गोयल 47, प्रियांश चौधरी 44, विकास सिंह तीन विकेट, सत्यम सांगू दो विकेट) बनाए। जवाब में मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने 23.4 ओवर में अपने दो विकेट खोकर 200 रन बनाकर जीत हासिल की। गाजियाबाद के सक्षम राय और सचिन यादव ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
डॉ. एएच रिजवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश सक्सेना ने हर्ष त्यागी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। मैच में आसिफ रजा व विभोर दुबे ने अंपायरिंग की। जबकि, अनूप कुमार शर्मा स्कोरर व प्रितेश सोनकर ऑनलाइन व मीडिया स्कोरर की भूमिका में रहे। प्रतियोगिता में मंगलवार को कौशाम्बी व मेरठ के बीच पहला सेमीफाइनल मैच सुबह साढ़े नौ बजे से खेला जाएगा।