फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Harassmen of a girl who came to visit Kada Dham FIR against two including Jila panchayat member

UP : कड़ा धाम दर्शन करने आई युवती से सामूहिक दुष्कर्म, जिला पंचायत सदस्य सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 13 Aug 2023 06:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Aug 2023 06:10 PM IST
सार

घटना कड़ा धाम थाना क्षेत्र के माता शीतला मंदिर के पास की है जहां सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह तीन अगस्त को वह कड़ा धाम गंगा स्नान और दर्शन करने गई थी, शाम हो जाने के चलते साधन के इंतजार में वह खड़ी थी, तभी कार सवार दो लोग आए और उसे मंझनपुर तक छोड़ने की बात कहकर बैठा लिए।

विज्ञापन
Harassmen of a girl who came to visit Kada Dham FIR against two including Jila panchayat member
girl crime, rape demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले में कड़ा धाम गंगा स्नान और दर्शन करने आई महिला के साथ दो लोगों ने कार से मंझनपुर छोड़ने के बहाने से बैठाकर सुनसान इलाके में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोप है कि युवती की शिकायत पर थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो एसपी से मिलकर युवती ने इंसाफ की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर कड़ा धाम थाना पुलिस ने वार्ड नंबर सात के जिला पंचायत सदस्य शेरू और जुबैर पर सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


घटना कड़ा धाम थाना क्षेत्र के माता शीतला मंदिर के पास की है, जहां सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह तीन अगस्त को कड़ा धाम गंगा स्नान और दर्शन करने गई थी। शाम हो जाने के चलते साधन के इंतजार में वह खड़ी थी। तभी कार सवार दो लोग आए और उसे मंझनपुर तक छोड़ने की बात कहकर बैठा लिए। आरोप है कि सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ शेरू और जुबैर ने मुंह दबाकर और पिस्टल सटाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन

एसपी के आदेश पर कड़ा धाम थाना पुलिस ने वार्ड नंबर सात के जिला पंचायत सदस्य शेरू और उसके एक साथी जुबैर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इस मामले में चर्चा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अविश्वास प्रस्ताव में शेरू वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ नहीं हैं, इसलिए शेरू के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है, वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद ही मामला साफ होगा जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed