{"_id":"5815bd8a4f1c1b900dbc299f","slug":"hanuman-jayanti-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ याद करो अपना पवनसुत वो बालपन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ याद करो अपना पवनसुत वो बालपन
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 30 Oct 2016 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत करारी स्थित हनुमान मंदिर में पवनसुत का जन्मदिन भक्तों ने केक काटकर धूमधाम से मनाया। इसके बाद डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों के साथ हनुमान जी की झांकी कस्बे की गलियों में घूमी। कस्बे के करारी इंटर कालेज के पास स्थित हनुमान मंदिर पर झांकी समाप्त हुई। यहां पर भक्तों ने सवा कुंतल खोए के लड्डू का प्रसाद चढ़ाया।
संकट मोचक हनुमत कमेटी करारी द्वारा शनिवार को हनुमान जी का जन्म दिन नगर पंचायत कार्यालय स्थित हनुमान मंदिर में मनाया गया। कमेटी के अगुवा भाजपा नेता अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में मंदिर को फूलों, रोशनी और गुब्बारों से सजाया गया। इसके बाद केक काटकर हनुमान की जयंती मनाई गई। केक काटने के बाद कमेटी ने हनुमान जी की चौकी कस्बे में निकाली। चौकी कस्बे के किंगनगर, अशोक नगर, सोनारन टोला, कृष्ण नगर, इंदिरा नगर होते हुए इंटर कालेज के पास स्थित हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई।
इस दौरान डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर भक्त खूब नाचे। इंटर कालेज हनुमान मंदिर पर भक्तों ने सवा कुंतल लड्डू का प्रसाद चढ़ाकर वितरण किया। इस मौके पर कमेटी के रमेश शर्मा, सोनू बाबा, संगीत मोदनवाल, संजय जायसवाल, अनूप मिश्र, अंशू जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल, बच्चा सिंह कुशवाहा, पंकज शर्मा, दीपक त्रिपाठी आदि तमाम भक्तगण मौजूद रहे।