फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Hanuman Jayanti celebrated with great pomp in Doaba

दोआबा में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती

Sun, 27 Oct 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Jayanti celebrated with great pomp in Doaba
Hanuman Jayanti celebrated with great pomp in Doaba - फोटो : KAUSHAMBI
दोआबा में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती
विज्ञापन

मुख्यालय में निकाली गई आकर्षक चौकी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/म्योहर। जिले में शनिवार को भगवान बजरंग बली की जयंती धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने पवनसुत की पूजा की। मंझनपुर कस्बे में आकर्षक चौकी निकाली गई। इस दौरान आसपास के गांवों से आए लोगों ने मेले का भी आनंद लिया।

मंझनपुर कस्बे में हनुमान जयंती के अवसर पर जनार्दन स्कूल के पास से चौकी निकली। चौकी कस्बे के विभिन्न मोहल्ले से होते हुए चौराहे तक पहुंची। रास्ते में लोगों ने जगह-जगह चौकी बजरंगबली के प्रतीकात्मक स्वरूप का दर्शन कर पूजा किया। इस मौके पर कल्लू पंडा, जतिन केसरवानी, अंशुल केसरवानी, आर्यन केसरवानी, पंकज केसरवानी उर्फ गामा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इसी तरह कौशाम्बी विकास खंड के म्योहर गांव में हनुमान जयंती के अवसर पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया। बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भक्तों ने पूजा अर्चना की। कार्यक्रम के बाद भंडारे का आयोजन किया गया है। इस मौके पर सूरज पुष्पाकर, अश्वनी त्रिपाठी, मीकू तिवारी ,रुद्र नारायण, छोटानी महाराज, पिंटू पांडेय, शारदा केसरवानी, पुष्पराज सिंह, नित्यानंद सोनी, विकास, लाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed