फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   handpump without water

पाली उपरहार में हैंडपंपों से गायब हुआ पानी

Mon, 09 May 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 09 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
handpump without water
other
विकास खंड कौशाम्बी के पाली उपरहार में पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। गांव में लगे 36 हैंडपंपों में से 28 ने पानी उगलना बंद कर दिया है। ग्रामीणों को प्यास बुझाने के लिए यमुना का पानी पीना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान ने हैंडपंपों का रिबोर कराने के लिए तीन बार बीडीओ से शिकायत की लेकिन एक भी हैंडपंप का रिबोर नहीं हो सका।
विज्ञापन


पाली उपरहार गांव की आबादी तीन हजार से अधिक है। तराई में बसे गांव के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 36 हैंडपंप लगवाए गए हैं। पिछले साल सूखा पड़ने के कारण यमुना का जल स्तर नीचे खिसक गया है। इससे गांव में सौ फीट बोरिंग पर लगाए हैंडपंपों ने भी पानी देना बंद कर दिया है। गांव के मुन्ना सिंह, बेनीशरण मिश्र, कैरू निषाद, गुरुशरण अग्रहरी, अशोक जायसवाल का कहना है कि यह समस्या मार्च के महीने में ही उत्पन्न हो गई थी।
विज्ञापन


हैंडपंपों के ठप होने के बाद से 70 फीसदी ग्रामीण यमुना में नहाने और उसी पानी को पीने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों की समस्या को देख ग्राम प्रधान मो. जाकिर ने खराब हैंडपंपों की सूची बनाकर रिबोर कराने की मांग बीडीओ कौशाम्बी से कई बार किया लेकिन बीडीओ ने धनाभाव की बात कहकर समस्या से मुंह मोड़ लिया। ऐसे में ग्रामीणों को यमुना से पेयजल जुटाने के लिए रोज घंटाें पसीना बहाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पाली उपरहार गांव की 70 फीसदी आबादी यमुना के जल से प्यास बुझा रही है। सुबह होते ही गांव के सामने स्थित यमुना घाट पर ग्रामीण घरों का बर्तन और कपड़ा लेकर पहुंच जाते हैं। लोग यमुना के पानी में स्नान करने के बाद हाथ में दो बर्तन टांगकर घर के लिए पानी लेकर लौटते हैं। पेयजल के रूप में प्रयोग किए जा रहे यमुना के प्रदूषित पानी से गांव के लोग गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि मौजूदा समय में यमुना का पानी पीने योग्य नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों में जल जनित बीमारी का प्रकोप कभी भी हो सकता है लेकिन मजबूर ग्रामीणों के सामने कोई और चारा भी नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed