फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   GST registration now in three days, details given

Kaushambi News: जीएसटी पंजीकरण अब तीन दिन में, दी गई जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
GST registration now in three days, details given
उत्तर प्रदेश शासन और राज्य कर मुख्यालय के निर्देश पर शुक्रवार को नगर के अंबेडकर भवन, नबीपुर में व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों को जीएसटी के नवीन प्रावधानों, जीएसटी 2.0 सुधारों और ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर राजेश कुमार मौर्य ने व्यापारियों से कर व्यवस्था को मजबूत बनाने, पंजीकरण आधार बढ़ाने और राजस्व वृद्धि में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सहभागिता से कर सुधारों को गति मिलेगी।
विज्ञापन

असिस्टेंट कमिश्नर योगेश कुमार बोहरे ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विभाग और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान पर चर्चा की। साथ ही ई-इनवॉइसिंग, रिटर्न फाइलिंग, इनपुट टैक्स क्रेडिट और समाधान योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कर अधिकारी ज्ञान प्रकाश ने बताया कि नया पंजीकरण अब सरल कर दिया गया है। सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे होने पर तीन कार्य दिवस के भीतर जीएसटी रजिस्ट्रेशन स्वीकृत किया जाएगा। उन्होंने जीएसटीआर-1 और जीएसटीआर-3बी में विसंगतियां दूर करने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी और कर विशेषज्ञ मौजूद रहे।

इस अवसर पर एडवोकेट राम प्रकाश मिश्रा, रमेश अग्रहरि, प्रवेश कुमार केसरवानी, शानू कुशवाहा, सुधीर कुमार वर्मा, आरती केसरवानी, अरविंद कुमार केसरवानी सहित अन्य कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed