{"_id":"5c1a92a0bdec225726711201","slug":"gramin-ki-mili-sir-kati-laash","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण की मिली सिर कटी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण की मिली सिर कटी लाश
Thu, 20 Dec 2018 12:25 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरवा। रेलवे ट्रैक के समीप बुधवार सुबह एक अधेड़ की सिरकटी लाश मिली। माना जा रहा है कि हत्या करके उसका शव ठिकाने लगाया गया है। शिनाख्त नहीं हो सकी है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
चिल्ला शहबाजी गांव के लोग बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक की ओर गए तो देखा कि झाड़ियों के बीच करीब 50 वर्षीय एक अधेड़ की लाश पड़ी थी। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। ग्रामीण के शरीर पर सिर्फ अंडरवियर और बनियान थी। सिर शरीर से काफी दूरी पर पड़ा हुआ था। माना जा रहा है कि हत्या के बाद शव ठिकाने लगाया गया है। पुलिस भी यही मानकर जांच कर रही है। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। चरवा इंस्पेक्टर राकेश सरोज का कहना है कि शिनाख्त और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। प्राथमिक जांच में हत्या कर शव फेंके जाने का मामला लग रहा है। यह भी संभव है कि अधेड़ ट्रेन से कट गया हो।