फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Government of the Blocks that came into existence

अस्तित्व में आई ब्लॉकों की सरकार

Tue, 20 Jul 2021 08:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Government of the Blocks that came into existence
Government of the Blocks that came into existence - फोटो : KAUSHAMBI
नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसी के साथ ब्लॉकों की सरकार अस्तित्व में आई। विकास खंड मुख्यालयों पर आयोजित समारोह में ब्लॉक प्रमुखों को डीएम की ओर से नामित अफसरों ने शपथ दिलाई। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्यों को ब्लॉक प्रमुखों ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद हुई क्षेत्र पंचायतों की बैठक में विकास पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सोमवार को ही डीएम का हस्ताक्षर होने के साथ ही क्षेत्र पंचायतों के गठन संबंधी अधिसूचना जारी हो गई थी। मंगलवार को सुबह 11 बजे सभी आठों विकासखंड मुख्यालयों पर समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

अलग-अलग ब्लॉकों में आयोजित समारोह में एसडीएम सिराथू प्रखर उत्तम ने ब्लॉक प्रमुख सीतू मौर्या, उप निदेशक कृषि उदयभान गौतम ने कड़ा में ब्लॉक प्रमुख अनुज सिंह, सीवीओ डॉ. बीपी पाठक ने सरसवां में ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह को, मंझनपुर में डीडीओ विजय कुमार ने ब्लॉक प्रमुख सरला राय, कौशाम्बी में उपजिलाधिकारी मंझनपुर राजेश कुमार श्रीवास्तव ने ब्लॉक प्रमुख संध्या द्विवेदी,
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ज्योति मौर्या ने चायल में ब्लॉक प्रमुख दिलीप प्रजापति को, मूरतगंज में पीडी डीआरडीए लक्ष्मण प्रसाद ने ब्लॉक प्रमुख रामप्रसाद को तथा नेवादा में उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन ने केलपति को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुखों ने अपने-अपने क्षेत्र के पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। ब्लॉकों में शपथ के बाद पहली बैठक भी हुई। बैठक में क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा हुई। समारोहों में राजनीतिक दलों के दिग्गजों का जमावड़ा लगा रहा।
चायल में शपथ ग्रहण के बाद हुई पहली बैठक
ब्लॉक में एसडीएम चायल ज्योति मौर्या ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख दिलीप प्रजापति को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चायल विधायक संजय गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित सिंह पटेल उर्फ सोनू, मनोज केशरवानी उर्फ पटेल, नारायण केशरवानी, उमेश केशरवानी, विनीता गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा खंड विकास अधिकारी चायल विजय शंकर तिवारी, सीओ चायल श्यामकांत, नायब तहसीलदार दीक्षा पांडेय आदि मौजूद रहे।
नेवादा में नहीं पहुंचे सांसद
नेवादा ब्लॉक के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सांसद विनोद सोनकर को बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना था। लेकिन सांसद के शपथ ग्रहण में नहीं पहुंचने से कार्यकर्ता व पदाधिकारी निराश दिखे। कार्यक्रम के आयोजक और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा ने बताया कि दिल्ली प्रवास के कारण सांसद कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके है।
चायल में कोविड नियमों की हुई अनदेखी
ब्लॉक चायल में शपथ ग्रहण के दौरान कोविड 19 के नियमों की जमकर अनदेखी की गई। आयोजित हुए भोज कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कोरोना गाइडलाइन का जमकर मखौल उड़ाया। कार्यक्रम में अधिकतर लोग बिना मास्क के ही दिखे।
नेवादा प्रमुख केलपति व बीडीसी सदस्यों ने ली शपथ
नेवादा ब्लॉक परिसर स्थित सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उपायुक्त स्वत: रोजगार बलिराम वर्मा ने ब्लॉक प्रमुख केलपति को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा देवी रहीं।
नेवादा प्रमुख केलपति ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन सांसद के जिला प्रतिनिधि जय सिंह ने किया।
इस दौरान भाजपा काशी प्रांत के महामंत्री संतोष कुमार पटेल, पूर्व प्रमुख नेवादा अली अहमद, राधेश्याम मिश्रा, नरेंद्र सिंह, बबुली यादव, डिस्ट्रिक्ट बार काउंसिल कौशाम्बी के पूर्व अध्यक्ष नरनारायण मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दीप मिश्रा, बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी, एडीओ पंचायत जितेंद्र कुमार शुक्ला, जेई आरईएस इंद्रभान सिंह, विजय बहादुर सिंह, धर्मेंद्र पांडेय, महेंद्र मिश्रा, राजकुमार शुक्ला, सुधीर शुक्ला, फरीद अहमद, सत्यम मिश्रा समेत तमाम संभ्रांत मौजूद रहे।
कौशाम्बी में ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ली शपथ
ब्लॉक स्थित सभागार में मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख व बीडीसी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। सदर एसडीएम राजेश श्रीवास्तव ने संध्या द्विवेदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।
समारोह के मुख्य अतिथि ऊंचाहार के विधायक मनोज कुमार पांडेय रहे। समारोह में प्रमुख प्रतिनिधि शशिभूषण द्विवेदी उर्फ बालम महराज, बीडीओ देव कुमार, एडीओ पंचायत दुर्गेश मिश्रा ,नीरज द्विवेदी, ग्राम प्रधान मनोज मिश्रा, सुनील मिश्रा, बुधराम यादव, श्रीकांत यादव, अतीक अहमद, समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
सरसवां ब्लॉक प्रमुख ने शपथ के साथ संभाला कार्यभार
सरसवां ब्लॉक में शपथ ग्रहण समारोह दो चरण में रखा गया। पहला चरण सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। जिसमें ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह को सीवीओ डॉ बीपी पाठक ने की शपथ दिलाई। जबकि दूसरे चरण में दो बजे से बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
इसके बाद सदन की पहली बैठक कर क्षेत्र के विकास की रूपरेखा बनाई गई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, सदर विधयाक लाल बहादुर, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि जितेंद्र सोनकर, प्रमुख प्रतिनिधि अकबर सिंह, भाजपा नेता विकास उर्फ पिंटू द्विवेदी, चंद्रदत्त शुक्ल, अजय पांडेय, बृजेश मिश्रा, नीतू चौबे, गोलू, सिंह, प्रभंजय सिंह एवं दीपू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
सिराथू के शपथ ग्रहण समारोह में जुटे भाजपाई
मंगलवार को सिराथू व कड़ा ब्लॉक से नवनिर्वाचित हुए ब्लॉक प्रमुखों और बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। सिराथू ब्लॉक सभागार में आयोजित हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सीतू मौर्य को एसडीएम प्रखर उत्तम ने शपथ दिलाई ।

इस मौके पर विधायक शीतला पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, सुखलाल मौर्य, योगेश मौर्य, प्रधान संघ के प्रदेश सचिव केके मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चंद्र मिश्रा, जितेंद्र कुमार सोनकर, प्रशांत केसरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Government of the Blocks that came into existence

Government of the Blocks that came into existence- फोटो : KAUSHAMBI

Government of the Blocks that came into existence

Government of the Blocks that came into existence- फोटो : KAUSHAMBI

Government of the Blocks that came into existence

Government of the Blocks that came into existence- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed