फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Goods worth Rs 1.5 lakh stolen from electronic warehouse by breaking the ceiling mesh

Kaushambi News: छत की जाली तोड़कर इलेक्ट्रॉनिक गोदाम से डेढ़ लाख का सामान चोरी

Sat, 13 Apr 2024 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 13 Apr 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Goods worth Rs 1.5 lakh stolen from electronic warehouse by breaking the ceiling mesh
स्थानीय कस्बे के बुद्धपुरी मोहल्ला में चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक गोदाम की छत पर लगी लोहे की जाली काटकर लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान पार कर दिया। दुकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ले के ही तीन युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुद्धपुरी मोहल्ला वार्ड नंबर 13 के रहने वाले शैलेंद्र वर्मा ने इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान खोल रखी है। नगर पंचायत कार्यालय के सामने एक कमरा किराया पर लेकर उन्होंने गोदाम बनाया है।
विज्ञापन

शैलेंद्र के मुताबिक बुधवार रात चोरों ने गोदाम के कमरे की छत पर लगी लोहे की जाली काट दी। अंदर घुसे चोरर 18 पीस सीलिंग फैन,10 फर्राटा पंखा,चार पीस वाल फैन और 10 पेटी एलईडी बल्ब उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह गोदाम खोलने पर शैलेंद्र को चोरी की घटना की जानकारी हुई। उनके मुताबिक खोजबीन करने पर पता चला कि गोदाम में चोरी की घटना को पड़ोसी अनिकेत तिवारी, इमरान अहमद और निगम सेन ने अंजाम दिया है।
आरोप है कि तीनों ने चोरी किया हुआ माल प्रयागराज के एक दुकानदार के यहां जाकर औने-पौने दाम में बेच दिया, जबकि कुछ माल आरोपियों ने अभी भी कहीं छिपाकर रखा है।

शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी। इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी कर माल बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed