फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Girlfriend accused of killing student by poisoning him

Kaushambi News: प्रेमिका पर जहर खिलाकर छात्र को मारने का आरोप

Mon, 08 Sep 2025 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 08 Sep 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend accused of killing student by poisoning him
पिपरी कोतवाली के मोहम्मदपुर गांव निवासी छात्र की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजनों ने प्रेमिका पर साथी के साथ मिलकर जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर गांव निवासी अनुज कुमार (20) पुत्र महेंद्र कुमार पासी इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बीएससी का द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह जार्जटाउन कोतवाली के लिटिल रोड में किराये का कमरा लेकर रहता था।
विज्ञापन

पिता महेंद्र ने आरोप लगाते हुए बताया कि चायल क्षेत्र की रहने वाली उसकी प्रेमिका ने शनिवार को करारी क्षेत्र के एक युवक के साथ मिलकर उसे लड्डू में जहर खिला दिया। इससे कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। मौके पर पहुंचे दोस्त ने अनुज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने उसे एसआरएन रेफर कर दिया। जहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर परिजन रोते बिलखते एसआरएन अस्पताल पहुंचे। परिजन शव लेकर गांव चले आए। देर शाम परिजनों ने पिपरी कोतवाली मेंकी तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध मे सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद घटना स्थल प्रयागराज होने के कारण विवेचना के लिए जार्जटाउन कोतवाली ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed