फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   girl was stabbed to death by her lover who ran away from home for marriage, ran away with cash

kaushambi : शादी के लिए घर से भाग युवती को प्रेमी ने चाकू मार किया अधमरा, नकदी और गहना लेकर हुआ फरार

Fri, 02 Sep 2022 01:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Sep 2022 01:02 AM IST
सार

सेंवथा गांव के ग्रामीण बृहस्पतिवार सुबह  सैर के लिए निकले थे। तभी उन्हें गांव से बाहर नहर किनारे धान के खेत में किसी महिला के कराहने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीणों ने नजदीक जाकर देखा तो वहां पर खून से लथपथ एक युवती पड़ी मिली।

विज्ञापन
girl was stabbed to death by her lover who ran away from home for marriage, ran away with cash
lovers - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिपरी कोतवाली के सेंवथा गांव के समीप बृहस्पतिवार सुबह एक 20 वर्षीय युवती खून से लथपथ धान के खेत में मिली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस को युवती के पास  पड़े बैग में उसके कपड़े व आधार कार्ड मिले। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस ने उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन



सेंवथा गांव के ग्रामीण बृहस्पतिवार सुबह  सैर के लिए निकले थे। तभी उन्हें गांव से बाहर नहर किनारे धान के खेत में किसी महिला के कराहने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीणों ने नजदीक जाकर देखा तो वहां पर खून से लथपथ एक युवती पड़ी मिली। युवती के चेहरे व शरीर पर धारदार हथियार से हमला करने के निशान मिले। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी यूपी-112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवती के बैग में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई।
विज्ञापन



 युवती सरायअकिल कोतवाली इलाके के एक गांव की रहने वाली है। युवती का पिता कोलकाता में रहकर मजदूरी करता है। इन दिनों युवती की मां अपने मायके गई थी। बुधवार शाम युवती अपनी बड़ी बहन, मां और चाची का गहना व कुछ नकदी लेकर भागी थी। शाम तक युवती के नहीं आने पर परिवार के लोग खोजबीन कर रहे थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने युवती के जख्मी हालत में मिलने की खबर दी। युवती के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने सरायअकिल कोतवाली के तिल्हापुर निवासी अरविंद सरोज पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने युवती का बयान दर्ज करने के बाद उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी करने का झांसा देकर बुलाया था प्रेमी ने
जिला अस्पताल में पुलिस को दिए बयान में युवती ने बताया कि वह तिल्हापुर निवासी अरविंद सरोज से प्यार करती है। उसी ने बुधवार को फोन करके शादी करने के लिए बुलाया था। प्रेमी के बहकावे में आकर वह घर से जेवर, कपड़े व नकदी लेकर प्रेमी के बताए स्थान में पहुंच गई। नकदी, जेवरात लूटने के बाद प्रेमी ने उस पर चाकू से कई वार
किया। वह बेहोश हुई तो आरोपी उसे मरा हुआ समझकर भाग निकला।


भागने की हड़बड़ी में प्रेमी भी हुआ था जख्मी
युवती का बयान लेने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी तो वह पकड़ा गया। आरोपी के पैर से खून निकल रहा था और उसके कपड़े व बाइक में खून के निशान मिले। पुलिस ने आरोपी को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पता चला कि घटना स्थल से भागते वक्त उसके पैर में कांच घुस गया था। पुलिस ने आरोपी के कपड़े व बाइक को कब्जे में ले लिया है।

साल भर पहले शुरू हुई प्रेम कहानी
कनैली। पुलिस की छानबीन में पता चला कि साल भर पहले युवती के नाना की मौत हो गई थी। तेरहवीं संस्कार में युवती शामिल होने गई थी। युवती के ननिहाल में ही आरोपी की मौसी ब्याही है। वह भी तेरहवीं में शामिल होने गया था। यहां पर दोनों ने एक-दूसरे को देखा और प्रेम कहानी शुरू हो गई।


इनका कहना है
सेंवथा गांव में जख्मी हालत में मिली युवती के बयान के आधार पर आरोपी प्रेमी युवक को पकड़ा गया है। उसके पैर में भी  चोट लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। युवती के बयान व परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।- श्यामकांत सीओ चायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed