{"_id":"5f9723c08ebc3e9ba1389292","slug":"girl-taken-poison-then-after-her-lover-burnt-himself-kaushambi-news-ald2899729177","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने जहर खाकर दी जान तो युवक ने खुद को लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी ने जहर खाकर दी जान तो युवक ने खुद को लगाई आग
विज्ञापन
girl taken poison then after her lover burnt himself
मूरतगंज। कोखराज कोतवाली के एक गांव में रविवार को 12 घंटे के अंदर किशोरी समेत दो लोगों ने जान दे दी। किशोरी ने जहर खाकर मौत को गले लगाया तो युवक ने खुद को पेट्रोल डालकर जला लिया।दोनों के परिजनों ने पुलिस को खबर दिए बगैर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। एक ही गांव में किशोरी और युवक की मौत को लेकर इलाके में प्रेम-प्रसंग की चर्चा है।
इलाके के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने रविवार शाम करीब छह बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी होने पर परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि किशोरी ने दम तोड़ दिया। आनन-फानन में परिजनों ने पुलिस को खबर दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार की भोर पता चला कि किशोरी के घर से महज 50 मीटर दूरी पर रहने वाले युवक ने भी पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। युवक अपने घरवालों से अलग एक कमरे में रहता था। सुबह काफी देर तक युवक घर से बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोगों को शंका हुई। घरवाले युवक को बुलाने उसके कमरे में गए तो वह आग से जलकर मरा पड़ा था। युवक के पास ही एक गैलन पड़ा था, जिसमें पेट्रोल की बदबू आ रही थी। माना गया कि युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगाई है। इस मामले में भी परिवार के लोगों की तरफ से पुलिस को सूचना नहीं दी गई।
परिजनों ने युवक का भी अंतिम संस्कार कर दिया। दोनों घटना को लेकर इलाके में प्रेम-प्रसंग की चर्चा है। बताया जा रहा कि युवक, किशोरी से प्यार करता था और उन्होंने शादी का फैसला कर लिया था। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो उन्होंने दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा दी। इसी को लेकर पहले किशोरी ने जान दी बाद में युवक ने भी मौत को गले लगा लिया। इस बाबत कोखराज इंस्पेक्टर बलराम सिंह का कहना है घटना के बारे में जानकारी नहीं है।