{"_id":"6876af776a5671dd6602ea69","slug":"girl-raped-fir-lodged-against-juvenile-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-127978-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बालिका से दुष्कर्म, किशोर पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बालिका से दुष्कर्म, किशोर पर एफआईआर दर्ज
Wed, 16 Jul 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
कोखराज क्षेत्र में बकरी चराने खेत की तरफ सोमवार शाम गई नौ वर्षीय बालिका के साथ एक नाबालिग ने दुष्कर्म किया। जख्मी बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दादी की शिकायत पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
कोखराज क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उनकी नौ वर्षीय पोती कक्षा चार की छात्रा है। सोमवार शाम वह बकरी चराने के लिए रेलवे लाइन के समीप खेत की तरफ गई थी। इस बीच गांव के ही 17 वर्षीय किशोर वहां पहुंचा और चॉकलेट दिलाने के बहाने बालिका को झाड़ियों की ओर ले गया। आरोप है कि किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। चीखने-चिल्लाने पर किशोर भाग निकला। जख्मी हाल में घर पहुंची बच्ची ने परिवार वालों को आपबीती सुनाई। तब दादी ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।
थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि आरोपी किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर जख्मी बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची का कलमबंद बयान भी दर्ज किया जाएगा। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।