फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Girl dies after getting electrocuted in the stay wire of a pole

Kaushambi News: खंभे के स्टे वायर में उतरा करंट, चपेट में आने से बालिका की मौत

Fri, 28 Jun 2024 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 28 Jun 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Girl dies after getting electrocuted in the stay wire of a pole
मृतक दीपक की फ़ाइल फोटो।
नगर कोतवाली के भड़ेसर गांव में बृहस्पतिवार दोपहर एक बालिका स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आ गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते कि इससे पहले उसकी सांसें थम गईं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद मंझनपुर के भड़ेसर गांव निवासी उमेश कुमार की 7 वर्षीय बेटी अनामिका घर के पास पड़ोस में रहने वाले बच्चों के साथ खेल रही थी। वहीं बिजली का खंभा भी था। खेल के दौरान अनामिका खंभे के स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आ गई। साथी बच्चों की चीख-पुकार सुन परिजन और पड़ोसी वहां पहुंचे।
विज्ञापन

तब तक करंट लगने से अनामिका अचेत हो चुकी थी। लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन इससे पहले ही उसकी सांसें थम गईं। बेटी के मौत से घर के लोगों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट की चपेट में आने से युवक गई जान
मंझनपुर कोतवाली के शरीफपुर मजरा जजौली निवासी राधे लोधी का 20 वर्षीय बेटा दीपक बृहस्पतिवार की दोपहर क्रिकेट खेलकर घर आया। दीपक दरवाजे के बगल रास्ते में लगे बिजली के खंभे से सटाकर साइकिल खड़ी करने लगा। इसी दौरान दीपक खंभे में उतरे करंट की जद में आ गया। परिजन और पड़ोसी उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते कि इससे पहले उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। जवान बेटे की मौत से पीड़ित परिवार का हाल-बेहाल है।


किशोरी को सांप ने काटा, मौत
कोतवाली क्षेत्र के अमरुपुर गांव निवासी अमरनाथ लोधी की पुत्री करिश्मा (11) सुबह रसोई में खाना निकालने गई तो वहां उसे सांप ने काट लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे अस्पताल नहीं, स्थानीय झाड़-फूंक के लिए ओझाओं के पास ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। किशोरी की मौत से पीड़ित घर वालों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed