{"_id":"631f6f8d146d416d9b77c760","slug":"girl-dies-after-being-hit-by-goods-train-train-stood-for-half-an-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी : मालगाड़ी की चपेट में आने से युवती की मौत, आधे घंटे तक खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी : मालगाड़ी की चपेट में आने से युवती की मौत, आधे घंटे तक खड़ी रही ट्रेन
Mon, 12 Sep 2022 11:12 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:12 PM IST
सार
तालिब फाटक के इधर (मंझनपुर की तरफ) रुक गया और हिना फाटक पार करके दूसरी तरफ जाने लगी। इस दौरान दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर अप लाइन पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई। उसका शव बोगी में फंस गया।
विज्ञापन
भरवारी में ट्रेन से कटकर मौत के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
स्थानीय रेलवे क्रॉसिंग के समीप सोमवार दोपहर रेलवे लाइन पार कर रही युवती मालगाड़ी की चपेट में आ गई। युवती का शव बोगी में फंस गया। जिसकी वजह से ट्रेन को आउटर पर करीब आधे घंटे तक रोकना पड़ा। कोखराज कोतवाली के रोही गांव की हिना (18) सोमवार को अपने भाई तालिब के साथ मंझनपुर रोड स्थित एटीएम बूथ पर पैसा निकालने आई थी। पैसा निकाल कर वह लोग वापस घर लौट रहे थे तभी किसी ट्रेन के आने की वजह से रेलवे क्रॉसिंग बंद थी।
विज्ञापन
तालिब फाटक के इधर (मंझनपुर की तरफ) रुक गया और हिना फाटक पार करके दूसरी तरफ जाने लगी। इस दौरान दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर अप लाइन पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई। उसका शव बोगी में फंस गया। इससे ट्रेन चालक को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकनी पड़ी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर आरपीएफ चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार और भरवारी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह शव को बाहर निकलवाया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। तालिब ने बताया कि हिना चार भाई व चार बहनों में पांचवें नंबर पर थी। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक डीएन यादव ने कहा कि 26 मिनट तक अप लाइन वाधित रही। इससे हावड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन