फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   girl committed suicide by hanging

युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 05 Jul 2021 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
girl committed suicide by hanging
सरायअकिल थाना क्षेत्र के रसूलपुर सुकवारा में रविवार सुबह एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त वह घर पर अकेली थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

रसूलपुर सुकवारा निवासी राजू सरोज मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। राजू की पत्नी अनारकली ने बताया कि बेटी पूनम (18) की मानसिक हालत पिछले कई महीनों से खराब चल रही थी। उसका इलाज कराया जा रहा था। रविवार सुबह अनारकली मवेशियों के लिए चरी काटने खेत में गई थी।
विज्ञापन

इसी बीच पूनम ने घर के अंदर कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। वापस लौटने पर बेटी की फांसी के फंदे से लटकती लाश देख उसकी चीखें निकल गई।
रोने-बिलखने की आवाज सुन पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरायअकिल एसओ महेश मिश्र का कहना है कि मानसिक हालत ठीक नहीं होने के कारण युवती ने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed