फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   girl committed suicide by consuming poison

युवती ने जहर खाकर दी जान

Sun, 06 Feb 2022 01:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
girl committed suicide by consuming poison
suicide
स्थानीय कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली युवती ने शनिवार सुबह जहर खाकर जान दे दी। घटना की जानकारी के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग था। यह बात युवती के घरवालों को पता चली तो उन्होंने उसके लिए रिश्ता देखना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पिछले दिनों युवती की शादी महेवाघाट कोतवाली इलाके के एक युवक से तय कर दी गई। इसे लेकर युवती काफी आहत थी। शनिवार सुबह युवती ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। युवती की हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसे इलाज के लिए ले जाते, इससे पहले उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस बाबत इंस्पेक्टर रोशन लाल का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। फिलहाल वह मामले का पता करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed