फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Girl beaten to protest against gang rape attempt

सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास के विरोध पर महिला को पीटा

Sun, 24 Feb 2019 12:41 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 24 Feb 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
Girl beaten to protest against gang rape attempt
women crime - फोटो : pexels.com
मंझनपुर। पइंसा कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ शुक्रवार दोपहर पड़ोस के पांच युवकों ने घर में घुसकर दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने और विरोध करने पर दरिंदों ने पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पइंसा इलाके की एक महिला ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोस के पांच युवक दीवार फांदकर घर में घुस आए और दुराचार का प्रयास करने लगे। इस पर पीड़िता ने विरोध और शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे तमतमाए आरोपी उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना से सहमी पीड़ित महिला ने फोन करके आपबीती पति को बताई तो उसके होश उड़ गए। मामले में पइंसा एसओ विजय कुशवाहा का कहना है कि तहरीर के आधार पर एफआईआर लिखकर आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed