{"_id":"6773046ccac44ff8ea0cfb66","slug":"girl-also-lost-her-breath-after-auto-driver-died-in-collision-with-school-bus-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-120376-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: स्कूल बस की टक्कर से ऑटो चालक की मौत के बाद युवती की भी थमीं सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: स्कूल बस की टक्कर से ऑटो चालक की मौत के बाद युवती की भी थमीं सांसें
Tue, 31 Dec 2024 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 31 Dec 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
शमा परवीन की फाइल फोटो स्रोत- परिजन
सैनी कोतवाली के लोंहदा मजरा गड़रियन का पूरा गांव के समीप स्कूल बस की टक्कर से ऑटो ड्राइवर की मौत के बाद सोमवार भोर जख्मी युवती ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसी के साथ हादसे में मृतकों की संख्या दो हो गई है। वहीं, जख्मी मां-बेटे का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है।
सैनी के परास गांव निवासी मो. इस्माइल का 30 वर्षीय बेटा नौशाद ऑटो चलाकर परिवार का गुजारा करता था। शनिवार दोपहर वह मोंगरी गांव रिश्तेदारी आई फतेहपुर जिले के खखरेरू कोतवाली के कबरे गांव की गुलशन (45) पत्नी नफीस, उसकी बेटी शमा परवीन (18) व बेटे मोनिष (12) को ऑटो पर बैठाकर छोड़ने जा रहा था।
रास्ते में लोंहदा मजरा गड़रियन का पुरवा के सामने बच्चों को परास छोड़ने जा रही सेंट मारिया पब्लिक स्कूल सिराथू की तेज रफ्तार बस ने सवारियों से भरी ऑटो में टक्कर मारीू थी। हादसे में ऑटो ड्राइवर सहित चारों लोग जख्मी हो गए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
विज्ञापन
ऑटो चालक के परिजन मेडिकल कॉलेज के बजाय उसे प्रयागराज ले जा रहे थे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी सांसें थम गई थीं। वहीं, अस्पताल में भर्ती शमा परवीन ने भी इलाज के दौरान सोमवार की भोर में दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन बिलख पड़े।

गीता सत्संग में प्रवचन सुनने पहुंचे श्रद्धालु। संस्था