फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   girl absconded with her lover even before the marriage procession arrived

Kaushambi : बरात आने से पहले ही युवती प्रेमी के साथ फरार, परिजनों ने गांव के युवक पर लगाया आरोप

Fri, 05 Jul 2024 07:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Jul 2024 07:07 PM IST
सार

काफी खोजबीन के बाद उसका पता न चलने पर परिजनों ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि उसी युवक ने बहला फुसलाकर युवती को अपने साथ ले गया है।

विज्ञापन
girl absconded with her lover even before the marriage procession arrived
शादी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी से पांच दिन पहले ही एक युवती प्रेमी के साथ फरार हो गई। वह बाजार जाने के लिए बैग और कुछ पैसे लेकर निकली, फिर घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद उसका पता न चलने पर परिजनों ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि उसी युवक ने बहला फुसलाकर युवती को अपने साथ ले गया है।

विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक पीड़िता ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया की उसकी 19 वर्षीय पुत्री की शादी फतेहपुर जनपद के सुल्तानपुर घोस थाना क्षेत्र के एक गांव ने तय हुई थी। दस जुलाई को उसकी बेटी की बारात आनी थी। पीड़िता का कहना है की बुधवार को उसकी पुत्री घर से चार सौ रुपये लेकर सिराथू बैग लेने के लिए गई थी, जिसके बाद घर नहीं लौटी। जिसके बाद काफी खोजबीन की गई। पीड़िता ने गांव के एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मामले में पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed