{"_id":"64e660b640ff4add450f00b6","slug":"gaya-prasad-was-brutally-beaten-to-death-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-2435-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बेरहमी से पीटकर मौत के घाट उतारा गया था गया प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बेरहमी से पीटकर मौत के घाट उतारा गया था गया प्रसाद
Thu, 24 Aug 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
बेरहमी से पीटकर मौत के घाट उतारा गया था गया प्रसाद
- कोखराज के भदवां गांव के समीप सोमवार को नाली में मिला था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
कल्यानपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के भदवां गांव में नाली में मिले गया प्रसाद की हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर गहरे जख्म मिलने का जिक्र है। पुलिस अब हत्या का केस दर्ज करने की तैयारी में है।
भदवां निवासी गया प्रसाद (50) किसानी करते थे। सोमवार सुबह वह वह घर से खेत जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद उनका शव खेत के समीप नाली में पड़ा मिला था। पुलिस ने सर्पदंश की घटना मान कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूत्रों की मानें तो मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का जिक्र आया है। गया प्रसाद के सिर, सीना, पैर सहित शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोट थी। हमला लाठी-डंडे के होने का रिपोर्ट में अंदेशा जाहिर किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर का कहना है कि फिलहाल अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं देखी है। यदि हत्या की बात सामने आई है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।