फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Gas pipeline caught fire due to garbage ash

Kaushambi News: कूड़े की राख से गैस पाइप लाइन में लगी आग

Wed, 10 Sep 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 10 Sep 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Gas pipeline caught fire due to garbage ash
हाईवे किनारे स्थित कसिया में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कसिया गांव में इंडियन ऑयल की गैस पाइप लाइन में लीकेज की वजह से आग लग गई। आग बगल में जल रहे कूड़े की राख उड़ने से लगी। जानकारी होते ही अफरातफरी मच गई। फायर बिग्रेड कर्मियों व ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद इंजीनियरों की टीम ने लीकेज बंद किया।
विज्ञापन


गैस पाइप लाइन कसिया गांव से होते हुए गुजरी है। पाइप लाइन में गांव के पास लीकेज था। गांव के लोग सड़क किनारे कूड़ा फेंकते हैं। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे लोगों ने कूड़ा फेंका। कूड़े में चूल्हे की राख थी। ऐसे में राख उड़ने से लीक पाइप लाइन में आग लग गई।
विज्ञापन

पाइप लाइन में लगी आग को देखकर गांव के कमलेश जायसवाल ने यूपी 112 पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचना दी। फायर बिग्रेड के पहुंचने पर कमलेश ने कर्मचारियों के साथ मिलकर बालू, मिट्टी आदि डालकर आग बुझाई। इसी बीच इंडिन ऑयल के कर्मचारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियरों की टीम ने लीकेज को बंद किया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। सीओ चायल अभिषेक सिंह ने इस प्रकार की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed