फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Gas cylinders will also be available at public service centers in Doaba

दोआबा के जनसेवा केंद्रों पर भी मिलेंगे गैस सिलिंडर

Wed, 08 Jul 2020 12:28 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinders will also be available at public service centers in Doaba
दोआबा के जनसेवा केंद्रों पर भी मिलेंगे गैस सिलिंडर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। अब तक विभिन्न प्रमाण पत्रों और आनलाइन आवेदन की सुविधा देने वाले जनसेवा केंद्रों पर जल्द ही गैस सिलिंडर भी मिलेंगे। बुकिंग तो जनपद के सभी जनसेवा केंद्रों पर होगी, लेकिन गैस सिलिंडर की बिक्री करीब सौ केंद्रों से ही हो सकेगी। इसके लिए केंद्र के पेट्रोलियम और गैस मंत्रालय व आईटी मंत्रालय के बीच करार भी हो गया है।
जनपद के लगभग सभी गांवों में जनसेवा केंद्र हैं। इन केंद्रों पर ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था है। साथ ही साथ आनलाइन उपलब्ध खसरा, खतौनी, न्यायालयों के निर्णय भी मिल जाते हैं। अब जनसेवा केंद्रों को इसी कड़ी में और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। ग्रामीण इलाकों में स्थित जनसेवा केंद्रों पर घरेलू गैस सिलिंडर भी उपलब्ध रहेंगे। जनसेवा केंद्र से सिलिंडर लेने पर उपभोक्ता को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा, लेकिन जनसेवा केंद्र संचालक को संबंधित कंपनी की तरफ से प्रति सिलिंडर 10 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा अधिकृत जनसेवा केंद्रों से नए घरेलू गैस कनेक्शन भी दिए जाएंगे। इस नई योजना के लिए केंद्र के दो मंत्रालयों के बीच सहमति बन गई है। योजना के तहत कौशाम्बी जनपद हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड और इंडेन को मिला है। इनके डिस्ट्रीब्यूटर ही जनसेवा केंद्रों तक गैस सिलिंडर पहुंचाएंगे। इसके लिए डिस्ट्रीब्यूटर भी चिह्नित कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

---------
सिर्फ छह सिलिंडर रख सकेंगे जनसेवा केंद्र संचालक
मंझनपुर। योजना के तहत चयनित होने वाले प्रत्येक जनसेवा केंद्र संचालक अपने केंद्र पर छह सिलिंडर ही रख सकेंगे। इसके लिए उसे केंद्र पर अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था भी करनी होगी। साथ ही छह सिलिंडर रखने के लिए ऐसी ट्राली या केस बनवाना होगा जिससे सिलिंडर जमीन पर न छुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
एजेंसी से 15 किलोमीटर दूरी पर मिलेगी सुविधा
मंझनपुर। यह सुविधा ऐसे जनसेवा केंद्रों पर ही मिलेगी जो बीपीसीएल की नामित की गई एजेंसी (डिस्ट्रीब्यूटर) से न्यूनतम 15 किलोमीटर दूर हो। इसके पीछे यह माना जा रहा है कि आमतौर पर गैस एजेंसियां 15 किलोमीटर दायरे में या तो होम डिलीवरी कर देती हैं या फिर उपभोक्ता आकर सिलिंडर ले जाते हैं।
-------
इनका कहना है
केंद्र सरकार निर्णय ले चुकी हैं। जल्द ही जनपद में इसके लिए सेंटर चिह्नित कर लिए जाएंगे। उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर मिलने में आसानी रहेगी
सर्वेश कुमार, जिला प्रबंधक कॉमन सर्विस सेंटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed