फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Gas cylinders are not available even on Holi, people are facing crisis.

Kaushambi News: होली पर भी नहीं मिल पा रहा गैस सिलिंडर, संकट से जूझ रहे लोग

Sun, 01 Mar 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 01 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinders are not available even on Holi, people are facing crisis.
चरवा क्षेत्र में ​स्थित गैस एजेंसी के बाहर लगी लोगों की लंबी कतार- संवाद
क्षेत्र में होली पर्व से ठीक पहले रसोई गैस की किल्लत गहरा गई है। बुकिंग के बाद भी समय पर सिलिंडर नहीं मिलने से लोगों की रसोई की व्यवस्था प्रभावित हो रही है और त्योहार की तैयारियां अधर में लटक गई हैं।
विज्ञापन

चरवा नगर पंचायत सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में गैस एजेंसी पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इसके बावजूद अधिकांश लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि कई परिवार लकड़ी और अन्य वैकल्पिक साधनों का सहारा लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

:: तीन-चार दिनों से गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा था और खाली हाथ लौटना पड़ता था। शनिवार को सुबह जल्दी आकर लाइन में लग गए, तब काफी देर इंतजार के बाद सिलिंडर मिल सका। --- प्रणव कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

:: गैस सिलिंडर लेने के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ता है। घंटों इंतजार करने से काफी परेशानी होती है। --- शाहीन परवीन।
:: रसोई गैस के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती है। कई बार गैस खत्म हो जाने पर खाली हाथ वापस लौटना पड़ता है। --- दिलीप कुमार।
:: गैस आपूर्ति में आई समस्या की जांच कराई जा रही है। संबंधित एजेंसी से रिपोर्ट तलब की गई है। जल्द ही अतिरिक्त आपूर्ति कर वितरण व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। - मंगेश कुमार मौर्य, जिलापूर्ति अधिकारी

चरवा क्षेत्र में स्थित गैस एजेंसी के बाहर लगी लोगों की लंबी कतार- संवाद

चरवा क्षेत्र में स्थित गैस एजेंसी के बाहर लगी लोगों की लंबी कतार- संवाद

चरवा क्षेत्र में स्थित गैस एजेंसी के बाहर लगी लोगों की लंबी कतार- संवाद

चरवा क्षेत्र में स्थित गैस एजेंसी के बाहर लगी लोगों की लंबी कतार- संवाद

चरवा क्षेत्र में स्थित गैस एजेंसी के बाहर लगी लोगों की लंबी कतार- संवाद

चरवा क्षेत्र में स्थित गैस एजेंसी के बाहर लगी लोगों की लंबी कतार- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed