फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Gardeners killed knockout

बागवान को पीटकर मार डाला

Fri, 26 Jun 2015 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Fri, 26 Jun 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
चरवा (कौशाम्बी)। चरवा क्षेत्र के सुधवर गांव के समीप आम की एक बाग में बुधवार रात सो रहे बागवानों पर बदमाशों ने हमला बोल दिया। इसमें जहां एक मौत हो गई वहीं दो मरणासन्न हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। मारे गए बागवान के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। चर्चा है कि बाग खरीद के विवाद में  यह घटना हुई है।
विज्ञापन


सुधवर गांव के रहने वाले हरिलाल सरोज,  माजिद अली और संगमलाल बाग खरीदकर फलों की बिक्री का काम करते हैं। इन तीनों ने गांव के समीप स्थित लल्ला पांडेय की आम की बाग साझे में खरीदी थी। बुधवार रात हरिलाल, माजिद अली और संगमलाल का बेटा अतुल (15) आमों की रखवाली के लिए बाग में सो रहे थे। रात करीब एक बजे बाग में 6-7 बदमाशों ने इन पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने चारपाई पर सो रहे हरिलाल (55) को लाठी-डंडे से पीटने के बाद बेदम कर दिया। इसके बाद भी उन्हें संतोष नहीं मिला तो उसके पेट में सरिया घुसेड़ दी। बदमाशों की क्रूरता देख माजिद और अतुल जान बचाने के लिए शोर मचाते हुए भागे। मगर बदमाशों ने इन दोनों को भी घेर लिया और दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे।
विज्ञापन


इन दोनों को भी इतना पीटा कि वे खून से लथपथ हो गिरकर बेहोश हो गए। इसके बाद हमलावर बदमाश तीनों को मरा समझकर चले गए। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने जब तीनों बागवानों को खून से लथपथ और अचेत देखा तो उनके होश उड़ गए। लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। घायलों को एम्बुलेंस मंगाकर जिला अस्पताल लेकर गए। वहां तीनों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। परिजन घायलों को इलाहाबाद ले जा रहे थे तभी रास्ते में पुरामुफ्ती के निकट हरिलाल की मौत हो गई जबकि माजिद अली (45) और अतुल कुमार (15) की हालत गंभीर बनी है। सुबह मौके पर डाग स्क्वॉयड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ एसपी, एएसपी, सीओ और चरवा पुलिस पहुंची। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया कि परिजन किसी से भी दुश्मनी की जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। लूटपाट न होने से संकेत मिलता है कि बदमाश हत्या की ही नीयत से आए थे। पुलिस घटना की बारीकी से जांच कर रही है। तीनों परिवारों की रंजिश के बारे में खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed