{"_id":"66e74be0a5b069855601ab8c","slug":"ganpati-festival-celebrated-in-karari-worship-done-with-proper-rituals-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-116303-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: करारी में गणपति महोत्सव की धूम, विधि-विधान से हुआ पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: करारी में गणपति महोत्सव की धूम, विधि-विधान से हुआ पूजन
Mon, 16 Sep 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 16 Sep 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
कस्बे में इन दिनों गणपति महोत्सव की धूम है। रविवार को गणेशोत्सव के नौवें दिन श्रद्धालुओं ने पंडाल पहुंचकर गजानन का विधि-विधान से पूजन अर्चन किया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
नगर पंचायत कार्यालय परिसर में गणपति का पंडाल सजाया गया है। रविवार को भक्तों ने मोदक और लड्डुओं का भोग लगाकर आरती की। पं.अन्नू महाराज ने भगवान गणेश की महिमा का बखान किया। कथा वाचक ने बताया कि भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करने पर भक्त की मनोकामना पूरी होती है। देर रात तक पूजा पंडाल में भजन कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहा। इस मौके पर नितिन जायसवाल, सोनू जायसवाल, अंकित चौरसिया, अंकुश गुप्ता, मनीष साहू, सुधीर मोदनवाल, सोनू चौरसिया, विकास कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
गणपति पंडाल में भंडारा आज
करारी। गणपति महोत्सव के दसवें दिन सोमवार को भंडारे का आयोजन किया गया है। मुख्य आयोजक नितिन जायसवाल ने बताया कि प्रसाद वितरण शाम चार बजे से देर रात तक चलेगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से भंडारे में शामिल होने की अपील की है।