फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ganja was being smuggled in a luxury vehicle, was being supplied in many districts, police arrested them

Kaushambi : लक्जरी वाहन से हो रही थी गांजे की तस्करी, कई जनपदों में हो रही थी सप्लाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 23 Mar 2025 04:56 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Mar 2025 04:56 PM IST
सार

महेवाघाट थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह को इलाके में गांजा की खेप आने का इनपुट मिला था। जिस पर पुलिस बल के साथ, थाने के नजदीक घोघपुर तिराहा में रविवार को तड़के नाकाबंदी करके वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Ganja was being smuggled in a luxury vehicle, was being supplied in many districts, police arrested them
गांजे के साथ गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : संवाद।

विस्तार

महेवाघाट पुलिस ने थाने के नजदीक घोघपुर  तिराहा से रविवार तड़के चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस दावे के मुताबिक दूसरे प्रांत से इलाके में गांजा तस्करी की खेप आने की जानकारी  हासिल हुई थी। जिस पर नाकाबंदी करके चार पहिया वाहन को रोका गया इस दौरान एक आरोपी कूद कर फरार हो गया। वहीं वाहन चला रहे दूसरे आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


महेवाघाट थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह को इलाके में गांजा की खेप आने का इनपुट मिला था। जिस पर पुलिस बल के साथ, थाने के नजदीक घोघपुर तिराहा में रविवार को तड़के नाकाबंदी करके वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी। इस दौरान सामने से एक चार पहिया वाहन, सफेद रंग की अर्टिगा कार आती हुई दिखाई दी। सामने पुलिस को देखकर कर में सवार ग्राम कोतारी थाना मंझनपुर निवासी एक युवक कार से कूदकर फरार हो गया।
विज्ञापन


कार चला रहे देवेंद्र तिवारी पुत्र सुरेश तिवारी निवासी ग्राम सेंगरहा थाना पश्चिम शरीरा को पुलिस ने दबोच लिया। कर की तलाशी में 37 किलो 240 ग्राम गांजा और दो मोबाइल, इक्कीस सौ रुपए नगदी बरामद किया गया है। चार पहिया वाहन का कोई कागजात नहीं होने के कारण जब्त कर लिया गया है। लिखा पढ़ी करके महेवाघाट पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed