{"_id":"6619aef123480993230e8cd4","slug":"gangster-case-filed-against-11-accused-in-triple-murder-case-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-110591-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तिहरा हत्याकांड में 11 आरोपियों पर गैंगस्टर का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तिहरा हत्याकांड में 11 आरोपियों पर गैंगस्टर का मुकदमा
Sat, 13 Apr 2024 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
तिहरा हत्याकांड में 11 आरोपियों पर गैंगस्टर का मुकदमा
-संदीपनघाट कोतवाली के मोहीउद्दीनपुर गौस गांव में 15 सितंबर 2023 को हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। संदीपन घाट कोतवाली पुलिस ने गिरोहबंद अपराधों को अंजाम देने वाले बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को 11 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सभी सात माह पहले मोहिद्दीनपुर गौस में हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपी हैं।
थाना प्रभारी भुवनेश चौबे ने बताया कि इलाके के पथरहा गांव निवासी अमरसिंह अपने 10 साथियों के साथ मिलकर एक संगठित अपराधिक गिरोह का सदस्य है, जो इलाके में सक्रिय है। इस गिरोह के सरगना ने सदस्यों के साथ मिल हत्या जैसे आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर धन अर्जित किया है।
15 सितंबर 2023 को मोहिद्दीनपुर गौस स्थित पंडा चौराहा के समीप भूमि विवाद को लेकर होरीलाल, शिवशरन, व बृजकली की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस तिहरे हत्याकांड से लोगो में भय और आतंक का माहौल व्याप्त हो गया था।
विज्ञापन
हत्याकांड में शामिल संदीपन घाट कोतवाली पथरहा गांव निवासी अमरसिंह, रामाभिलाष मोहिद्दीनपुर गौस निवासी अमित सिंह, अनुज सिंह, अनूप सिंह, सुरेश सिंह, रामगोपाल, बंतरिया मजरा हथियाबीट निवासी राजेंद्र सिंह, जयकरन यादव, छबिलवा निवासी यादवेंद्र यादव उर्फ गुड्डू यादव, अजीत, अरविंद सिंह व सरायअकिल कोतवाली के नंदा का पूरा निवासी तीरथ निषाद के खिलाफ शनिवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।