फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Gangster against two including former chief close to Mafia Atiq, one accused sent to jail

Kaushambi : माफिया अतीक के करीबी पूर्व प्रमुख सहित दो के खिलाफ गैंगस्टर, एक आरोपी को भेजा गया जेल

Wed, 23 Aug 2023 07:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 23 Aug 2023 07:03 PM IST
सार

मूरतगंज विकास खंड के पूर्व ब्लॉक प्रमुख लोहरा निवासी मो. सऊद के खिलाफ जिले के अलावा मुंबई तक में 16 संगीन अपराध के मामले दर्ज हैं। कुछ दिन पहले मुंबई की जेल से छूटे सऊद व उसके भाई फैज ने लोहरा गांव के मासूक से रंगदारी मांगी थी।

विज्ञापन
Gangster against two including former chief close to Mafia Atiq, one accused sent to jail
अतीक अहमद - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के करीबी व मूरतगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मो. सऊद व उसके भाई फैज के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सऊद को गिरफ्तार कर चालान किया जहां से उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया।

विज्ञापन

मूरतगंज विकास खंड के पूर्व ब्लॉक प्रमुख लोहरा निवासी मो. सऊद के खिलाफ जिले के अलावा मुंबई तक में 16 संगीन अपराध के मामले दर्ज हैं। कुछ दिन पहले मुंबई की जेल से छूटे सऊद व उसके भाई फैज ने लोहरा गांव के मासूक से रंगदारी मांगी थी। इसका मुकदमा भी संदीपनघाट कोतवाली में दर्ज किया गया। सऊद प्रयागराज के माफिया अतीक का करीबी था। उस पर अक्सर लोगों की जमीन पर कब्जा करने का भी आरोप लगता रहा।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष संदीपनघाट दिलीप कुमार ने बताया दोनों भाई आर्थिक लाभ के लिए गैंग बनाकर वारदातों को अंजाम दिया करते थे। उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर अनमोदन के लिए जिलाधिकारी सुजीत कुमार को रिपोर्ट भेजी गई थी। डीएम ने दोनों भाइयों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। मंगलवार रात सऊद को गिरफ्तार कर लिया गया। उसका भाई फैज फरार है। बुधवार को सऊद को कोर्ट में पेश किया गया जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed