{"_id":"638a60535a1df170490daab8","slug":"gangster-against-nine-in-acid-attack-case-on-bank-manager-kaushambi-news-ald3473812147","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बैंक मैनेजर पर हुए एसिड अटैक प्रकरण में नौ के खिलाफ गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बैंक मैनेजर पर हुए एसिड अटैक प्रकरण में नौ के खिलाफ गैंगस्टर
विज्ञापन
मंझनपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा सैयद सरावां की मैनेजर दीक्षा सोनकर पर एसिड अटैक करने वाले नौ लोगों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है आरोपी आर्थिक लाभ के लिए घटनाओं को अंजाम देते थे।
प्रयागराज के लूकरगंज काला डांडा में रहने वाली दीक्षा सोनकर बैंक ऑफ बड़ौदा में शाखा प्रबंधक हैं। आठ अगस्त को वह स्कूटी से ड्यूटी जा रही थीं। चरवा इलाके में बाइकसवार बदमाशों ने इस दौरान एसिड अटैक किया। गनीमत रही कि मैनेजर ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनका चेहरा झुलसने से बच गया, लेकिन एसिड पड़ने से शरीर के तमाम हिस्से झुलस गए थे। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की तो मालूम चला कि बैंक में दलाली, फर्जी तरीके से लोन पास कराने वाले एक गिरोह ने घटना का अंजाम दिया था। मैनेजर उनकी बात नहीं मान रही थी।
इस मामले में बैंक का कर्मचारी रामचंद्र भी आरोपियों का साथ दे रहा था। पुलिस की विवेचना प्रकाश में आए गैंग लीडर मो. आजम, रामचंद्र, धर्मेंद्र, लव केसरवानी, विनोद कुमार, दिलीप कुमार, संतलाल, औसाफ और मानसिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा। चरवा थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि ये अपराधी आर्थिक लाभ के लिए घटना को अंजाम देते थे। इसे लेकर सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए जिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजी गई थी।