{"_id":"6595b40e18e88456420fc824","slug":"gangster-accused-arrested-with-pistol-and-cartridges-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-7004-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तमंचा-कारतूस के साथ गैंगस्टर का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तमंचा-कारतूस के साथ गैंगस्टर का आरोपी गिरफ्तार
Thu, 04 Jan 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
तमंचा-कारतूस के साथ गैंगस्टर का आरोपी गिरफ्तार
- करारी कोतवाली पुलिस ने छिमिरछा गौशाला के पास की थी घेराबंदी
करारी। कोतवाली पुलिस ने छिमिरछा गौशाला के समीप एक बदमाश को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। जबकि उसके साथी बदमाश भाग निकले। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ गैंगस्टर सहित छह गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
करारी इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि मंगलवार रात वह गश्त पर निकले थे। इस दौरान सूचना मिली कि कुछ बदमाश छिमिरछा गौशाला के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस पर उन्होंने एसआई सुनील यादव को सिपाहियों के साथ घेराबंदी करने को कहा। पुलिस पार्टी को देख बदमाश भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान छिमिरछा गांव निवासी अफसार के रूप में हुई। अफसार के खिलाफ चोरी सहित छह मुकदमे दर्ज हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने अफसार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई भी की थी।